पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

CM ने कहा यदि नक्सलवादी बंदूक छोड़ें तो मैं गले लगा लूंगा, एक साल के बच्चे की आंखों में दिखा था चुभता सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांकेर (बिलासपुर). मुख्यमंत्री रमनसिंह ने प्रेसवार्ता की शुरूआत कर्नाटक चुनाव के रुझान बताते करते कहा कांकेर में कर्नाटक का परिणाम सुनना मेरे लिए अद्भुत अनुभव है। रुझान बता रहे हैं कर्नाटक में भाजपा सरकार बनेगी। कर्नाटक को मिलाकर देश के 22 राज्यों में भाजपा सरकार बन जाएगी। कांग्रेस दो राज्यों के साथ पीपीपी यानि पंजाब, पांडिचेरी व परिवार पार्टी बन गई है। विकास खोजो यात्रा निकाल रही कांग्रेस की हालत देख लगता है उन्हें अब कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी पड़ेगी। 

 

कर्नाटक के शुरूआती रुझानों को देखते हुए मुख्यमंत्री रमन ने कहा- नतीजों ने तय कर दिया कि अब कांग्रेसियों को कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी पड़ेगी

 

नारायणपुर में भाषण के दौरान नक्सलियों को भाई कहने पर उठे सवाल के जवाब में कहा- वहां एक साल का बच्चा में मेरे गोद में आया उसकी आंखों में मैंने पाया कि वह पूछना चाह रहा था- एक पीढ़ी तो नक्सलियों ने बर्बाद कर दी क्या हमारी पीढ़ी को ठीक करेंगे? मैं दहल गया और भाषण की शुरूआत वहीं से की। नक्सलवाद के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। लेकिन भटके हुए लोग अगर बंदूक छोड़ मुख्यमार्ग में आना चाहेंगे तो उन्हें गले से लगाऊंगा। वे यहां के बच्चे हैं उन्हें बहकाया गया है, उन्हें क्यों गले नहीं लगाऊंगा, इसे खुलेआम बोलता हूं।  

 

पत्थलगड़ी का किया जा रहा दुरुपयोग 
 

पत्थलगड़ी पर कहा हम किसी सामाजिक परंपरा का विरोध नहीं करते लेकिन संविधान के खिलाफ कोई जाकर कार्य करेगा तो वह गलत है और उसे होने नहीं दिया जाएगा। पत्थलगड़ी के पीछे आरएसएस का हाथ होने पूर्व सांसद सोहन पोटाई द्वारा लगाए आरोप के संबंध में कहा पोटाई भी तो काफी दिनों तक आरएसएस से जुड़े थे।

 

मजाक: अदृश्य शक्ति को कंट्रोल करते हैं भोजराज  

 

कर्नाटक परिणाम से प्रफुल्लित मुख्यमंत्री मजाकिया मूड में थे। अंतागढ़ विधायक भोजराज नाग को लेकर कहा विकास यात्रा के पहले इनसे मंत्र वंत्र फूंकवा कर सबकुछ ठीक करा लिया है। क्योंकि ये सभी अदृश्य ताकतों को कंट्रोल करते हैं। 

 

लौट कर आऊंगा, पसीना बहाउंगा: विकास यात्रा दो चरणों में होनी है, दूसरा चरण अगस्त से शुरू होगा। इसमें जो स्थान छुटे हैं वहां दोबारा लौटकर जाऊंगा। मैं खुद दौडूंगा। सबका पसीना बहेगा, परिणाम आएगा। 

 

दुग्गा से कहा प्रश्न पूछने: पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा पत्रकारों के बीच आगे पंक्ति में बैठे थे। इस पर चुटकी लेते उन्होंने कहा कि आज लग रहा है आप भी कुछ सवाल करना चाहते हैं। इस पर जमकर ठहाके लगे। 

 

15 सालों में पुराने गड्ढे भरे अब शुरू होगा विकास  
 

कार्यकाल को लेकर कहा मैं कभी विकास से संतुष्ट नहीं होता। इन 15 सालों में हमने पुराने गड्ढे ही भरे हैं। अब एक आधार बन कर तैयार हो गया है। अब छग लंबी छलांग लगाने तैयार है। 4 गुना ज्यादा तेजी से विकास करेंगे।  देश के 80% नक्शे से कांग्रेस गायब हो चुकी है जहां भाजपा आ गई है। 4 % में कांग्रेस व बाकी भागों में अन्य दल हैं।

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...