पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/शहडोल. तेंदुपत्ता संग्राहक सम्मेलन में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे कार्यक्रमों की तरह यहां भी गरीबों के लिए सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं को दोहराया। शहडोल के लालपुर में हुए कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह ने कहा, उनकी सरकार ने गरीबों के 5 लाख रुपए तक का इलाज नि:शुल्क करवाने की व्यवस्था की है। बगीचों और खेतों में बहने बगैर चप्पल पहने जाती थीं, एक साल पहले जब मैंने उनसे पैरों में चप्पल न होने का कारण पूछा तो जवाब व्यथित कर देने वाला मिला। उसी दिन तय कर लिया कि अब कोई बहन नंगे पैर नहीं चलेगी और चरण पादुका योजना लागू करने का संकल्प लिया।
गर्भवती बहनों को छठे और नौवें महीने में देंगे 4 हजार
-गरीब गर्भवती बहनों को छठे और नौवें महीने में 4 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। ताकि वे फलों के साथ ही पौष्टिक आहार ले सकें और बच्चे हट्टे कट्टे मजबूत रहें। प्रसव के बाद 12 हज़ार रुपये और उसके बैंक खाते में जमा किए जाएंगे।
शिक्षा से मिटेगी गरीबी
-सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में किसी भी भांजा-भांजी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनका मामा फीस भरेगा। क्योंकि अगर वह शिक्षित होंगे, तभी गरीबी को मिटा सकेंगे। इसलिए गरीब परिवारों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई की व्यवस्था की है। इनकी पूरी फीस प्रदेश सरकार भरेगी।
गरीब होगा जमीन के टुकड़े का मालिक
-मध्यप्रदेश की ज़मीन पर जन्म लेने वाले हर गरीब को रहने की ज़मीन का मालिक बनाया जाएगा। जो गरीब घास-फूस की झोपड़ी में रहते हैं, उन्हें 4 साल में पक्का मकान दे दिया जाएगा। इसके साथ ही गरीब भाई-बहनों को ज़मीन के टुकड़े व वनों में ज़मीन का पट्टा भी दिया जाएगा।
जनकल्याण योजना में पात्रों को देंगे जमीन
-मजदूरों के कल्याण के लिए जन कल्याण योजना है, जो मजदूर हैं, जो आयकर दाता नहीं हैं, जिनके पास ढाई एकड़ से कम ज़मीन है, वो इस योजना के लिए पात्र हैं। अब तक अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में कुल 6 लाख 70 हज़ार पंजीयन हो चुके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.