पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कासगंज: CM योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, खेत में उतरा हैलीकॉप्टर; प्रशासन ने मानक के अनुसार नहीं बनाया हैलीपैड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


कासगंज. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कासगंज पहुंचे। यहां उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप मच गया। दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए  हैलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका क्योंकि हैलीपैड  मानक से छोटी जगह पर बना दिया गया था। कासगंज डीएम आरपी सिंह की लापरवाही के कारण हैलीपैड मानक अनुरूप से छोटा बना। पायलट ने हैलीपैड में हैलीकॉप्टर उतारने से मना कर दिया जिसके बाद एक खेत में उतारा गया।  वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की जीत पर बधाई दी। 

 

सीएम ने कहा- कार्यकर्ताओं की जीत

 

- सीएम योगी के कर्नाटक चुनाव पर कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं और कर्नाटक की जनता की जात है।  उन्होंने कहा कि एक बार फिर से पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत हुई है।  

 

- हैलीपैड सुरक्षा मुख्यालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक को देखते हुए जांच के दिए आदेश दिए है। बता दें कि मुख्यमंत्री के हेलीपैड के लिए डीएम जगह तय करते हैं औऱ उनके द्वारा तय की गई जगह में PWD द्वारा हैलीपैड का निर्माण कराया जाता है। सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला लखनऊ में पंचम तल से लेकर सुरक्षा मुख्यालय और डीजीपी मुख्यालय में हड़कंप मच गया। 


तूफान पीड़ितों से की मुलाकात
- रविवार को कासगंज में आए तूफान के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों से सहायता एवं सांत्वना देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में पहुंचे हैं।  मुख्यमंत्री यहां फरौली गांव में पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें चेक देंगे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक और पुलिस कामकाज की समीक्षा करेंगे। वे दिल्ली से हेलीकॉप्टर से सीधे जिले में पहुंचे।
- मालूम हो कि रविवार की देर रात आए तूफान में 6 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 14 लोग घायल भी हुए थे। 

खबरें और भी हैं...