पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के दौरे के दूसरे दिन अधिकारियों के कामकाज को लेकर नराजगी जाहिर की है। सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मैं 10 दिन बाद फिर आऊंगा तब तक सारी कमियां दूर हो जानी चाहिए। थाने में अवैध वसूली को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी और सूचना विभाग की कार्यशैली को लेकर भी सीएम ने नाराजगी जताई। आईपीडीएस के कार्य को हो जाने के बाद सीएम ने खम्बों को हटाने का निर्देश दिया इसके अलावा विकास कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने का निदेश कड़े तौर पर दिया।
वसूली की मिल रही है शिकायत
- सीएम ने कहा कि वारणसी के तहसीलों और पुलिस विभाग से वसूली की शिकायत लागतार मिल रही है। उन पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है सीधे जेल भेजे ऐसे व्यक्तियों को जो सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं।
चंद्रशेखर की प्रतिमा का किया अनावरण
- सीएम योगी ने सेंट्रल जेल में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सीएम ने जेल में कैदियों से कहा कि आप लोग जब सलाखों से बाहर निकलें तो समाज की मुख्य धारा से जुड़ें और सम्मानित जीवन जीएं। जिस चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का सीएम योगी ने अनावरण किया उसे कारागार प्रशासन और जन सहयोग से तैयार किया गया था।
कैदियों को दी बधाई
- वाराणसी के सेंटल जेल में चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण के बाद सीएम ने बंदियों द्वारा बनाये गए चीजों को भी देखा और उसकी तारीफ की। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस भव्य स्मारक को बनाने के लिए सभी को बधाई देता हूं। अतीत की चीजों को देखकर भविष्य के संकटों का टाला जा सकता है। 7 मार्च 1921 को इसी जेल में चंद्रशेखर आजाद को 15 कोड़े मारे गए आजाद नाम वाराणसी से ही उन्हें मिला। पर ये कोड़े अंग्रेजो को इतनी भारी पड़ी की उन्हें भारत छोड़ना पड़ा था। मैं सभी से कहता हूं की जो मार्ग चंद्रशेखर आजाद ने दर्शाया है हमे उन्ही मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
30 जून तक पूरी हों 16 योजनाएं
- सीएम योगी ने वाराणसी में चल रही परियोजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने सीएम को बताया कि 30 जून 2018 तक 16 परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। इसमें रिंग रोड फेज वन, बाबतपुर वाराणसी फोरलेन, आईपीडीएस, कबीरचौरा हेरिटेज वाक सहित अन्य काम है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.