पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाबालिग से रेप पर हो फांसी का प्रावधान, केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे योगी आदित्यनाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ.  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में 10 विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद थे। इस दौरान योगी ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सख्त रुख अपनाया है। महिला सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने प्रदेश के आला अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नाबालिग बालिकाओं से बलात्कार करने वालों को मृत्युदंड दिए जाने के लिए कानून में आवश्यक प्रावधान करने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

 

 

 

- उन्होंने कहा कि सभी जिलों के एसपी, डीएम जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, व्यापार मंडल, एनजीओ को साथ लेकर जागरूकता फैलाएं। लोगों में सुरक्षा भाव पैदा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों चौराहों पर सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी लगाए जाएं। प्रदेश की महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 100 के बीच समन्वय बढ़ाया जाए। डॉक्टरों को रेप जैसे मामलों में मेडिकल करते समय संवेदनशीलता बरतने की ट्रेनिंग दी जाए।

 

कानूनी प्रक्रिया पर पैनी नजर

-योगी ने कहा कि ऐसे मामलों की कानूनी प्रक्रिया पर पैनी निगरानी की जाए और उसका फॉलोअप किया जाए। साथ ही ऐसे मनोवृति वाले लोगों में भय पैदा करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोलिंग हो। डायल 100 के वाहन भी सक्रिय रहें। ऐसी घटनाओं मे कांस्टेबल से लेकर अधिकारी तक सबकी जवाबदेही तय होगी। - सीएम ने कहा कि एडीजी और आईजी जिलों में जाएं और जमीन पर जाकर हालात का जायजा ले और कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने कहा कि यह देखना होगा कि समाज में ऐसी मनोवृति क्यों बढ़ रही है और कैसे इस पर अंकुश किया जाएं।

 

सभी पुलिस अधिकारियों को पेट्रोलिंग के निर्देश
- सीएम योगी ने DIG, IG और ADG समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जनपदों का दौरा कर कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की इमेज को सुधारने के लिए उन्होंने कहा कि यह जरूर ध्यान रखा जाए कि कोई भी दागी पुलिसकर्मी धानाध्यक्ष नहीं बने।

 

नाबालिग से रेप के कई मामले आए सामने

- यूपी नाबालिग के साथ रेप के कई मामले सामने आए हैं। उन्नाव के बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर नाबालिग से रेप का आरोप है जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।
- वहीं, एटा में एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था। 

खबरें और भी हैं...