पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. कोल इंडिया में 16 अप्रैल को होने वाली हड़ताल टल गई है। शुक्रवार देर रात दिल्ली में कोयला मंत्रालय के सचिव के साथ चारों ट्रेड यूनियन की बैठक हुई। इसमेंं सरकार ने सुझाव दिया कि कॉमर्शियल माइनिंग के मुद्दे पर त्रिपक्षीय कमेटी बनेगी। इसमें कोल इंडिया, ट्रेड यूनियन व कोल मंत्रालय के प्रतिनिधि होंगे। इसकी रिपोर्ट के बाद ही कॉमर्शियल माइनिंग को लागू किया जाएगा। ट्रेड यूनियन को बाइपास करके कॉमर्शियल माइनिग लागू नहीं होगा। ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि इस विचार पर हड़ताल को टालने पर राजी हो गए। एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने इसकी पुष्टि की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.