मुर्गी को मारकर कोबरा खा गया उसके 7 अंडे, लेकिन सपेरे ने सभी अंडें वापस उगलवा लिए, वो भी बिना टूटे
वीडियो डेस्क. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कोबरा मुर्गी के सात अंडों को उगल रहा है। मामला केरल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोबरा ने मुर्गी को मारकर सारे अंडे निगल लिए थे। जब मुर्गी पालने वाले शख्स को पता चला तो उसने सपेरे को बुलाया। सपेरे ने कोबरा को मुर्गी के पिंजरे से बाहर किया। जिसके कुछ देर बाद कोबरा एक-एक कर सातों अंडे उगलने लगा।