कोयंबटूर के बाला ने जीती फॉर्मूला जूनियर रेसिंग सीरीज 2018 चैंपियनशिप
कोयंबटूर के बाला ने जीती फॉर्मूला जूनियर रेसिंग सीरीज 2018 चैंपियनशिप
कारी मोटर स्पीडवे पर पहले राउंड के बाद 91 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रहने वाले बाला ने शनिवार एवं रविवार को दूसरे दौर में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पहले राउंड में सोहिल शाह पहले पायदान पर रहे जबकि बाला 115 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर कब्जा किया।
सोहिल शनिवार एवं रविवार को अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह एक रेस को समाप्त नहीं कर पाए जबकि अगली तीन रेसों में शीर्ष तीन पायदानों की भीतर भी फिनिश करने में कामयाब नहीं हो पाए।
--आईएएनएस