कोलगेट-पॉमोलिव का मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा
कोलगेट-पॉमोलिव का मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में एफएमसीजी (तेज खपत उपभोक्ता वस्तु) दिग्गज ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में उसका मुनाफा 188.77 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 142.58 करोड़ रुपये था।
हालांकि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के कुल आय में 7.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 1,100.14 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में यह 1,186.03 करोड़ रुपये रही।
वित्त वर्ष 2018 में कंपनी का मुनाफा 16.62 फीसदी बढ़कर 673.37 करोड़ रुपये रहा, जोकि वित्त वर्ष 2017 में 577.43 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए एक \'विशेष-चौथा अंतरिम लाभांश\' 11 रुपये प्रति शेयर (1 रुपये के सममूल्य पर) देने की सिफारिश की है।
--आईएएनएस