पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। शहर में विभिन्न समाजों का सामूहिक विवाह अक्षय तृतीया पर बुधवार को हुए। इसमें वर-वधुओं का चल समारोह निकला। मां कनकेश्वरी सेवा न्यास द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत शिवकंठ नगर में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि यहां सर्वजातीय सामूहिक विवाह हुए। इसके अलावा नंदीग्राम, स्कीम-78, निरंजनपुर, कुलकर्णी काे भट्ठा, खंडवा रोड, माणिकबाग, चिमनबाग सहित अन्य स्थानों पर भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सामूहिक विवाह हुए। सभी जगह 450 से ज्यादा जोड़ों की शादी हुई।
इन समाजों के आयोजन
जायसवाल समाज
मप्र जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह खेल प्रशाल स्थित ग्राउंड में किया गया। सम्मेलन में 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। राजेंद्र जायसवाल ने बताया परिचय सम्मेलन के लिए 2000 प्रविष्टियां आई थीं।
ब्रह्मभट्ट क्षत्रिय
समाज का सामूहिक विवाह आलापुरा जूनी इंदौर स्थित समाज की धर्मशाला में हुआ। समाज के अध्यक्ष रघुवीर सिंह कछवाह ने बताया इसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
सकल पंच फुलेरा माली
समाज का 18वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन एमबी खालसा कन्या विभाग राजमोहल्ला में हुआ। इसमें 13 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे। प्रचार मंत्री नीतेश राजौरिया ने बताया वर-वधुओं का चल समारोह निकाला गया।
यादव समाज (चंद्रवंशी)
32वां सामूहिक विवाह सम्मेलन परदेशीपुरा स्थित धर्मशाला पर आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष अशोक वर्मा एवं बलराम निम ने बताया सम्मेलन में छह जोड़ों का विवाह हुआ।
इन समाजों के भी हुए आयोजन
विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज के 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह कमला नेहरू कॉलोनी स्थित मैदान में किया गया। कोष्टी समाज झांसीवाला का सामूहिक विवाह नंदलालपुरा स्थित समाज की धर्मशाला में हुआ। प्रगतिशील बलाई समाज सेवा संघ द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन मूसाखेड़ी स्थित सांवरिया धाम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.