काॅलेज के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
खरड़| जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा सरकारी बहुतकनीकी काॅलेज खूनी माजरा के विद्यार्थी को ट्रैफिक नियमों के बारे जानकारी देने के लिए कॉलेज कैंपस में सेमीनार आयोजित किया गया। ट्रैफिक पुलिस सेल के इंचार्ज जनक राज ने कालेज के विद्यार्थियों को ट्रैफिक रूल्ज के बारे में बताया। उन्होंने स्टूडेंट्स को जेब्रा क्रॉसिंग, हस्पताल, स्कूल नजदीक तेज़ हार्न न बजाना, ट्रैफिक लाइटों की पालना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल, सिगरेट का प्रयोग न करना, दो पहिया वाहन चालक हेल्मेट पहन कर ही वाहन चलाए और कार चलाते समय सीट बैल्ट लगाने के बारे में बताया। स्टूडेंट्स को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।