पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Colors Of Life Seen In Paintings Of Students Certificate To Best 50 Painters

छात्र-छात्राओं की पेंटिंग्स में दिखी कलर्स ऑफ लाइफ, सर्वश्रेष्ठ 50 चित्रकारों को प्रमाण-पत्र**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

sammaan samaroh

पुरस्कृत स्टूडेंट्स बोले-हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर का चित्रकार बनना है

प्रदर्शनी में ह्यूमन पोर्ट्रेट, पशु-पक्षी और नेचर का जीवंत चित्रण किया गया। प्रदर्शनी में रजनी कुमारी, आरती, कोमल, शिखा, सोमाश्री, श्वेता, सुरुचि, ऋचा, अंजलि, श्रृष्टि, विकास, हर्ष, शीतल, तनीषा, अमीषा आदि छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें पार्टिसिपेट करनेवाले स्टूडेंट्स ने बताया कि यहां काफी कुछ सीखने का अवसर मिला। एक चित्रकार के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात होती है कि आपके हुनर को सराहना मिले। कुछ छात्राओं ने कहा कि वे भविष्य में बड़ा चित्रकार बनना चाहती हैं, ताकि उनका खूब नाम हो।

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स व सांस्कृतिक निदेशालय, झारखंड सरकार के बैनर तले आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में सम्मानित छात्र-छात्राएं।

प्रदर्शनी में शहर के उभरते युवाओं को बड़ा मंच मिला : धनंजय कुमार**

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन और सांस्कृतिक निदेशालय, झारखंड की इंद्रधनुष- कलर्स ऑफ लाइफ चित्रकला प्रदर्शनी शुक्रवार को संपन्न हो गई। रंगोत्सव सप्ताह के अंतर्गत इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने सभी प्रतिभागिओं को सम्मानित किया। एक हफ्ते तक चली इस चित्रकला प्रदर्शनी में 50 छात्र-छात्राओं ने जीवन के ‌विभिन्न रंगों को अपने-अपने कैनवास पर कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी चित्र कलाकृतियां स्कूल ऑफ आर्ट्स के निदेशक और चित्रकार धनंजय कुमार मार्गदर्शन में चल रही इस कार्यशाला में बच्चों द्वारा बनाई गई थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कलाकृति संस्था द्वारा पिछले 19 वर्षों से कला के क्षेत्र में बच्चों में सृजनात्मकता जगाने के लिए सुंदर कार्य किया जा रहा है।

वहीं, कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के धनंजय कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से उभरते युवा चित्रकारों को अपनी प्रतिभा आमलोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। इन्हें अपनी कला को नया आयाम देने के साथ-साथ एक दूसरे चित्रकारों के कार्यों को नजदीक से सीखने का मौका मिलता है। सभी प्रतिभागियों ने बताया कि उन्होंने काफी कुछ सीखा।
खबरें और भी हैं...