पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलंबिया: गुरिल्ला ने मिस यूनिवर्स को बुलाया

कोलंबिया: गुरिल्ला ने मिस यूनिवर्स को बुलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलंबिया के विद्रोही गुरिल्ला लड़ाकों ने सरकार के साथ शांति वार्ता में मदद के लिए नई मिस यूनिवर्स पॉलिन वेगा को आमंत्रित किया है.

विद्रोही लड़ाकों के संगठन फ़ार्क की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा गया है कि वो मिस यूनिवर्स प्रतियगिता जीतने के दौरान पॉलिना वेगा के शांति वार्ता में मदद करने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं.

कोलंबियाई नागरिक 22 वर्षीय वेगा ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

विद्रोही लड़ाके पिछले दो साल से सरकार से बातचीत कर रहे हैं. ये संगठन पिछले 50 वर्षों से सरकार विरोधी गुरिल्ला संघर्ष कर रहा है.

दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की क्यूबा की राजधानी हवाना में चल रही शांति वार्ता अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँची है.

कुछ मुद्दों पर सहमत

दोनों पक्ष भूमि सुधार लागू करने और फ़ार्क को औपचारिक राजनीति में शामिल करने के मुद्दे पर सहमत हो गए हैं लेकिन अंतिम शांति समझौता अभी नहीं हो सका है.

मिस यूनिवर्स बनने से पहले वेगा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कोलंबिया में शांति देखना चाहती हैं.

फ़ार्क विद्रोहियों ने अपने बयान में कहा है कि वो वेगा कि इस \'चाहत\' का स्वागत करते हैं और उन्हें हवाना में आने के लिए आमंत्रित करते हैं.

उन्होंने लिखा है, \"हम आपको यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं ताकि आपको शांति वार्ता में हुए विकास के बारे में बता सकें.\'\'

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)