पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में मायना गांव के मुक्केबाज अमित पंघाल ने सिल्वर मेडल जीता है। अमित को 46-49 किग्रा भारवर्ग में यह उपलब्धि मिली। शनिवार सुबह 8 बजे फाइनल मैच से डेढ़ घंटे पहले अमित ने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने लकी चार्म तीन साल की भतीजी महक का चेहरा देखा और बड़ों का आशीर्वाद लेकर रिंग में उतरा। फाइनल में हार के बाद अमित मायूस जरूर हुआ, लेकिन अब उसकी नजर एशियन गेम्स पर है। अमित के बड़े भाई अजय पंघाल ने बताया कि चौपाल में सभी ने मिलकर अमित का मैच देखा।
साक्षी ने जीता ब्रांज मेडल, ससुराल से लेकर मायके तक छाई खुशी
ओलंपियन साक्षी मलिक कादयान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। साक्षी ने महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती के 62 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सुबह साक्षी की बाउट को देखने के लिए नई अनाज मंडी के समीप स्थित ससुराल में ससुर सत्यवान, सास इंदू व पति सत्यव्रत टीवी के सामने जमे रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.