पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉमनवेल्थ गोल्ड विजेता अनीश ने दी हिंदी की परीक्षा, बोले- बहन ने कराई थी तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल.  कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल लेकर आए करनाल के अनीश ने सोमवार को अनीश रेलवे रोड एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा दी। बोले- बहन ने तैयारी करवाई थी, अच्छे नंबर आएंगे। 17 व 18 अप्रैल को परीक्षा है। दोनों सेंट परीक्षा के बाद अनीश 21 अप्रैल से 1 मई तक कोरिया वर्ल्ड कप में खेलने के लिए चला जाएगा। मौजूदा समय में अनीश सेंट थेरेसा कॉनवेंट स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। उनकी बहन मुस्कान ने भी यहीं से 12वीं की परीक्षा दी है। 

 

 

 

दोनों भाई-बहन खेल और पढ़ाई में अव्वल 
मुस्कान के पिता जगपाल ने बताया कि मुस्कान अब तक कुल 18 मेडल जीत चुकी है, इसमें दो अंतरराष्ट्रीय मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही सेंट थेरेसा कॉनवेंट स्कूल में कक्षा 12वीं मेडिकल में टॉपर रही है। मुस्कान ने जूनियर वर्ल्ड कप सिडनी के लिए हाल ही में दिल्ली में ट्रायल दिया है, जिसमें उनका सिलेक्शन हो गया है। वह भी दिल्ली में प्रेक्टिस कर रही है।

 

पापा और बहन के साथ स्टेडियम पहुंचे अनीश

परीक्षा समाप्त होने के बाद अनीश कर्ण स्टेडियम पहुंचा। यहां से खेलों की शुरुआत की थी। अनीश ने आधा घंटा स्टेडियम में विभिन्न खेलों के कोच व जिला खेल अधिकारी से बातचीत की। इस मौके बहन मुस्कान व पापा जगपाल स्टेडियम में मौजूद रहे। 

 

फौजी की कही बात सुन शुरू की थी शूटिंग
- 10 साल की उम्र में अनीश अपने परिवार के साथ पूना आर्मी कैंप में घूमने गया था। अनीश के निशाना लगाने की बारी आई तो एक फौजी ने कहा कि बंदूक चलाना बच्चों का खेल नहीं है। यही बात अनीस को चुभ गई। कैंप से बाहर आते ही जिद कर पूना की मार्केट से खिलौना पिस्तौल खरीदी। इसके बाद घर में दीवारों पर निशान लगाने लगा।

 

साइप्रस में अंडर-12 वर्ल्ड कप से खाली हाथ लौटे थे अनीश

- 2012 में अनीश ने करनाल से पैंटाथालान स्पर्धा के लिए स्वीमिंग, फेसिंग , रनिंग और शूटिंग की अभ्यास शुरू की। लेकिन 2013 में अनीश साइप्रस में अंडर-12 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप खेलने के लिए गया। यहां उसे कोई पदक नहीं मिल पाया। जिसके बाद अनीश ने 2015 में बीजिंग के जूनियर एशिया चैपिंयनशिप में खेलने के लिए गया तो वहां शूटिंग में अच्छे परिणाम आने लगे। जिसके बाद अनीश ने शूटिंग की अभ्यास करना शुरू कर दी। 

 

पेपर नहीं था ज्यादा मुश्किल

अनीस ने बताया कि पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था। बहन मुस्कान ने अच्छे नोट तैयार किए थे। रात को 11 बजे तक हिंदी के पेपर की तैयारी कराई। अनीश ने बताया कि बहन मुस्कान शूटिंग के अलावा परीक्षा भी बहुत सहयोग किया। बहन के होते ही कोई दिक्कत नहीं आ सकती। अब  17 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान व 18 को गणित की परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद  अनीश 21 अप्रैल से 1 मई तक कोरिया वर्ल्ड कप में खेलने के लिए जाएंगे। 

 

खबरें और भी हैं...