पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : रंकीरेड्डी चिराग शेट्टी फाइनल में

राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी फाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को बैडमिंटन की पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।
भारतीय युगल जोड़ी ने सेमीफाइनल में श्रीलंका की डियास सचिन और गोने थिएलेका बुनावानके को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
भारतीय जोड़ी ने श्रीलंकाई जोड़ी को 21-18, 21-10 से मात दी। यह मैच 30 मिनट तक चला।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...