राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : रेड्डी-पोनप्पा महिला युगल के फाइनल में
राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : रेड्डी-पोनप्पा महिला युगल के फाइनल में
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को बैडमिंटन के महिला युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी ने कैरारा स्पोटर्स एरेना में खेले गए सेमीफाइनल मैच में मलेशिया की मेई कुयान चाव और विवियान हो की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-17, 15-21, 21-4 से जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
यह मैच एक घंटे आठ मिनट तक चला।
--आईएएनएस