राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : श्रीकांत फाइनल में, प्रणॉय हारे (लीड-1)
राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : श्रीकांत फाइनल में, प्रणॉय हारे (लीड-1)
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं जबकि एच.एस. प्रणॉय को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।
अगर प्रणॉय सेमीफाइनल में जीत जाते तो रविवार को उनका सामना फाइनल में श्रीकांत से ही होता। अब श्रीकांत को फाइनल में मलेशिया के ली चोंग वेई से भिड़ना है जिन्होंने प्रणॉय को मात दी।
श्रीकांत ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के राजीव ओसफ को 21-10, 21-17 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच 29 मिनट तक चला।
वहीं ली ने 58 मिनट तक चले मैच में प्रणॉय को 21-16, 21-9, 21-14 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 भारत के ही किदाम्बी श्रीकांत से होगा।
--आईएएनएस