पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : श्रीकांत फाइनल में, कांस्य के लिए खेलेंगे प्रणॉय (लीड 2)

राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : श्रीकांत फाइनल में, कांस्य के लिए खेलेंगे प्रणॉय (लीड-2)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : श्रीकांत फाइनल में, कांस्य के लिए खेलेंगे प्रणॉय (लीड-2)

श्रीकांत ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के राजीव ओसफ को 29 मिनट तक चले मुकाबले में मात दी।
श्रीकांत ने पहले गेम मेंआक्रामक शुरुआत की और गेम को 12 मिनट में ही 21-10 से जीत लिया।
दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी के पास 11-8 की बढ़त थी। राजीव ने यहां से वापसी जरुर की लेकिन वह श्रीकांत को 21-17 से दूसरा गेम जीतने से नहीं रोक पाए।
एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में प्रणॉय को ली चोंग वेई ने 58 मिनट तक चले मैच में मात दी।
वेई ने पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया लेकिन दूसरे गेम भारतीय खिलाड़ी करते हुए वेई को 21-9 से हराया लेकिन तीसरे गेम में प्रणॉय अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए और 21-14 से हार गए।
अगर प्रणॉय सेमीफाइनल में जीत जाते तो रविवार को उनका सामना फाइनल में श्रीकांत से ही होता।
कांस्य पदक के लिए अब प्रणॉय का मुकाबला राजीव ओसफ से होगा।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...