राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : मनीष कौशिक को रजत पदक
राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : मनीष कौशिक को रजत पदक
मनीष को पुरुषों की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में आस्ट्रेलिया के हैरी गारसाइड ने कड़े मुकाबले मं 3-2 से मात दी।
मुकाबल बेहद रोचक रहा। पहले राउंड में मनीष डिफेंसिव होकर खेल रहे थे, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने आक्रामकता दिखाई। दोनों मुक्केबाज एक दूसरे को मौका देना नहीं चाहते थे। गारसाइड ने चालाकी से कुछ पंच मनीष को लगाए। वहीं मनीष ने भी राइट जैब और हुक का अच्छा इस्तेमाल किया। आखिरी राउंड के अंतिम समय में मनीष ज्यादा रक्षात्मक हो गए थे।
--आईएएनएस