पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोल्ड कोस्ट. कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को यहां 10वें दिन 8 गोल्ड मेडल समेत 17 मेडल जीते। रेसलर सुमित मलिक ने 125 किग्रा और विनेश फोगाट ने वुमेन्स 50 किग्रा कैटेगरी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वुमेन्स 62 किग्रा में साक्षी मलिक और मेन्स फ्रीस्टाइल 86 किग्रा में सोमवीर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। भारत के इस कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 59 मेडल हो गए हैं। इनमें 25 गोल्ड हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 16 मेडल शूटिंग में जीते हैं। रेसलिंग में भारत के सभी खिलाड़ियों ने मेडल जीते।
शनिवार को इन्होंने जीता सोना
- बॉक्सिंग: एमसी मैराकॉम, गौरव सोलंकी, विकास कृष्ण यादव।
- रेसलिंग: विनेश फोगाट, सुमित मलिक।
- टेबल टेनिस: मनिका बत्रा (वुमेन्स सिंगल्ल)।
- एथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा ( ( जेवलिन थ्रो)।
- शूटिंग: संजीव राजपूत (50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस)।
मेन्स फ्रीस्टाइल 125 किग्रा (नॉर्डिक सिस्टम): सुमित मलिक ने गोल्ड जीता
- पहला मैच: सुमित मलिक ने कैमरून के क्लाउड के माबियांगा को 5-0 से हराया।
- दूसरा मैच: सुमित ने कनाडा के कोरे जारविस को 6-4 से हराया।
- तीसरा मैच: सुमित ने पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-4 से हराया।
- चौथा मैच: सुमित का यह मुकाबला सिनिवी बोल्टिक के खिलाफ था। हालांकि सिनिवी उनको चुनौती देने मैट पर नहीं आए और सुमित ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।
वुमेन्स फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (नॉर्डिक सिस्टम): विनेश फोगाट ने गोल्ड जीता
- पहला मैच: विनेश फोगाट ने नाइजीरिया की मिसिनेई जेनीसिस को 6-5 से हराया।
- दूसरा मैच: विनेश ने ऑस्ट्रेलिया की रुपिंदर कौर को तकनीकी दक्षता (टेक्निकली सुपीरिअरिटी) के आधार पर 10-0 से हराया।
- तीसरा मैच: विनेश ने कनाडा की जेसिका मैकडोनाल्ड को तकनीकी दक्षता के आधार पर 13-3 से हराया। विनेश ने 4 मिनट 36 सेकंड में यह मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम कर लिया।
वुमेन्स फ्रीस्टाइल 62 किग्रा (नॉर्डिक सिस्टम): साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज जीता
- पहला मैच: साक्षी मलिक ने कैमरून की एमिलीन बेर्थे एनट एनगोली को 10-0 से हराया।
- दूसरा मैच: कनाडा की मिशेल फजारी ने साक्षी को 11-8 से हराया।
- तीसरा मैच: नाइजीरिया की अमीनत एडेनवी ने साक्षी को 6-3 से हराया। साक्षी की गोल्ड की चुनौती खत्म हो गई।
- चौथा मैच: ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए इस मुकाबले में साक्षी ने न्यूजीलैंड की टायला फोर्ड को 6-5 से हराया।
मेन्स फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: सोमवीर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
- पहला मैच: सोमवीर ने किरबाती के कोको तेबोंगतारबोआ को 4-0 से हराया।
- दूसरा मैच: पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम ने तकनीकी दक्षता के आधार पर सोमवीर को 10-0 से हराया।
- तीसरा मैच: सोमवीर ने ऑस्ट्रेलिया के जेडेन लॉरेंस को 7-0 से हराया।
- चौथा मैच: सोमवीर ने कनाडा के एलेक्जेंडर मोर को 7-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
पदक तालिका: टॉप 5 देश
| देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल |
| ऑस्ट्रेलिया | 75 | 55 | 57 | 187 |
| इंग्लैंड | 42 | 40 | 41 | 123 |
| भारत | 25 | 16 | 18 | 59 |
| कनाडा | 15 | 39 | 27 | 81 |
| दक्षिण अफ्रीका | 13 | 11 | 13 | 37 |
* यह तालिका भारतीय समयानुसार शनिवार शाम 6:30 बजे तक अपडेट है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.