पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोल्ड कोस्ट. कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन शुक्रवार को रेसलिंग में भारत ने चार मेडल जीते। रेसलर बजरंग ने फाइनल में वेल्स के केन चारिग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मौसम खत्री और पूजा ढांडा ने सिल्वर मेडल जीता। चौथा मेडल ब्रॉन्ज के रूप में आया। इसे दिव्या काकरन ने जीता। इससे पहले, गुरुवार को सुशील कुमार, राहुल अवारे, बबीता कुमारी और किरण ने मेडल जीते थे। रेसलिंग इवेंट में भारत के अब तक 8 मेडल हो गए हैं। इस तरह सभी इवेंट में भारत अब तक 42 मेडल अपने नाम कर चुका है। इनमें 17 गोल्ड हैं। फिलहाल वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।
इवेंट: 65 किग्रा कैटेगरी फाइनल, बजरंग पुनिया vs मॉर्टिन एरसमुस
रिजल्ट: बजरंग ने वेल्स के केन चारिग को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- रेसलर बजरंग ने 65 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में चारिग को 10-0 से हराया। उन्होंने तकनीकी दक्षता (टेक्निकल सुपीरिआरटी) के आधार पर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
- बता दें कि रेसलिंग में कोई खिलाड़ी जैसे ही अपने विरोधी के खिलाफ 10 अंक की लीड बना लेता है तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है, फिर चाहे बाउट पूरी होने में कितना ही समय क्यों न बचा हो।
- बजरंग ने फाइनल में पहुंचने से पहले भी अपने सभी मुकाबले टेक्निकल सुपीरिआरटी के आधार पर ही जीते।
बजरंग के गोल्ड का सफर
चार मैच खेले, किसी में भी विरोधी को 1 अंक भी लेने नहीं दिया
| मैच | किसे हराया | स्कोर |
| फाइनल | केन चारिग (वेल्स) | 10-0 |
| सेमीफाइनल | एमडी विनसेंट (कनाडा) | 10-0 |
| क्वार्टर फाइनल | डेनियल अनस (नाइजीरिया) | 10-0 |
| प्री क्वार्टर फाइनल | रिचर्ड ब्राहम (न्यूजीलैंड) | 10-0 |
तीन मेडल और मिले रेसलिंग में
- मौसम खत्री, सिल्वर: मौसम ने मेन्स 97 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के मॉर्टिन एरसमुस से हार गए। उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।
- पूजा ढांडा, सिल्वर: पूजा ढांडा को वुमेन्स 57 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में नाइजीरिया की ओडियानो एदेकुरोए से हार का सामना करना पड़ा।
- दिव्या काकरन, ब्रॉन्ज: दिव्या काकरन ने वुमेन्स 68 किग्रा कैटेगरी के ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में बांग्लादेश की शेरिन सुल्ताना को 36 सेकंड में हराया। उन्होंने भी यह मैच उन्होंने तकनीकी दक्षता के आधार पर जीता।
रेसलिंग में अब तक 8 मेडल
| खिलाड़ी | कैटेगरी | मेडल |
| सुशील कुमार | मेन्स फ्रीस्टाइल 74 किग्रा | गोल्ड |
| राहुल अवारे | मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किग्रा | गोल्ड |
| बजरंग पुनिया | मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किग्रा | गोल्ड |
| मौसम खत्री | मेन्स फ्रीस्टाइल 97 किग्रा | सिल्वर |
| बबीता कुमारी फोगाट | वुमेन्स फ्रीस्टाइल 53 किग्रा | सिल्वर |
| पूजा ढांडा | वुमेन्स फ्रीस्टाइल 57 किग्रा | सिल्वर |
| दिव्या काकरन | वुमेन्स फ्रीस्टाइल 68 किग्रा | ब्रॉन्ज |
| किरन | वुमेन्स फ्रीस्टाइल 76 किग्रा | ब्रॉन्ज |
- 91 किग्रा कैटेगरी में नमन तोमर को ऑस्ट्रेलिया के जेसन व्हेटले ने 4-0 से हराया। नमन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
- 69 किग्रा कैटेगरी मनोज कुमार को इंग्लैंड के पैट मैक्कोरमैक ने 5-0 से हराया। मनोज के हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया।
- 56 किग्रा कैटेगरी में हुसमानुद्दीन मोहम्मद को इंग्लैंड के पीटर मैक्ग्रिल ने 5-0 से हराया। हुसमानुद्दीन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
अमित, गौरव, मनीष, विकास और सतीश फाइनल में पहुंचे
- इससे पहले बॉक्सर अमित कुमार 46-49 किग्रा कैटेगरी में यूगांडा के जुमा मिआरो को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंचे। अब 14 अप्रैल को फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड के गलाल याफाई के साथ होगा।
- गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा कैटेगरी के सेमीफाइनल में श्रीलंका के एमवी इशान बंडारा को 4-0 से हराया। अब 14 अप्रैल को गौरव का मुकाबला नॉर्दन आयरलैंड के ब्रेंडन इरविन से होगा।
- मनीष कौशिक ने 60 किग्रा कैटेगरी के सेमीफाइनल में नॉर्दन आयरलैंड के जेम्स मैकगिववेरन को 4-1 से हराया। अब 14 अप्रैल को उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के हैरी गारसीडे से होगा।
- विकास कृष्ण यादव ने 75 किग्रा कैटेगरी में नॉर्दर्न आयरलैंड के स्टीवन डोन्नेली को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब 14 अप्रैल को उनका मुकाबला कैमरून के डी विलफ्राइड सेई नेत्सेन्गुए से होगा।
- सतीश कुमार +91 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल में सेशल्स के केड्डी एग्नेस ने चोट के कारण बीच में ही मुकाबला छोड़ दिया। अब 14 अप्रैल को उनका मैच इंग्लैंड के फ्रेजर क्लार्क से होगा।
- इस तरह भारत के सभी मेन्स बॉक्सर कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतेंगे।
- भारतीय मेन्स हॉकी टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 3-2 से जीता।
- भारत की ओर से दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। न्यूजीलैंड के लिए हुगो इगलिस, स्टीफेन जेन्नेस और मार्क्स चाइल्ड ने एक-एक गोल किए।
- अब 14 अप्रैल को ब्रॉन्ज मेडल के लिए उसका मैच इंग्लैंड से होगा। भारतीय वुमेन्स हॉकी टीम भी ब्रॉन्ज मेडल के लिए 14 अप्रैल को इंग्लैंड से भिड़ेगी।
- हॉकी के मेन्स और वुमेन्स फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंचीं हैं।
- भारत की मनिका बत्रा और मौमा दास ने सिल्वर जीता। गोल्ड सिंगापुर की तियानवेई फेंग और मेन्गुयू यू ने जीता। तियानवेई और मेन्गुयू ने मनिका और मौमा की जोड़ी को 3-0 (11-5, 11-4, 11-5) से हराया।
मेन्स डबल्स (सेमीफाइनल): अंचत और साथियान की जोड़ी फाइनल में पहुंची
अंचत शरत कमल और साथियान गणशेखरन ने सिंगापुर के पांग येव्यू एनकोइन और एथान फेंग शाओ पोह को 3-1 (7-11, 11-5, 11-1, 11-3) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
मिक्स्ड डबल्स (क्वार्टर फाइनल) : अंचत-मौमा और मनिका-साथियान सेमीफाइनल में पहुंचे
- अंचत शरत कमल और मौमा दास ने कनाडा के वांग झेन और झांग मो को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मनिका बत्रा और साथियान गणशेखरन ने सिंगापुर के पांग झियु जी और झाऊ हियान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
बैडमिंटन: साइना, सिंधु, किदांबी और प्रणय सेमीफाइनल में पहुंचे
वुमेन्स सिंगल्स (क्वार्टर फाइनल)
- साइना नेहवाल ने कनाडा की रशेल होंडेरिक को 2-0 से हराया। साइना का सेमीफाइनल में अब 14 अप्रैल को गिलमोउर क्रिस्टी से मैच होगा।
- पीवी सिंधु ने कनाडा की ब्रिटनी टैम को 2-0 से हराया। अब सेमीफाइनल में 14 अप्रैल को कनाडा की मिशेल ली से भिड़ेंगी।
मेन्स सिंगल्स (क्वार्टर फाइनल)
- किदांबी श्रीकांत ने सिंगापुर के जिन रेई रयान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब 14 अप्रैल को इंग्लैंड के ओयूसेफ से भिड़ेंगे।
- एचएस प्रणय ने श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने को 2-0 से हराया सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। उनका 14 अप्रैल को मलेशिया के चोंग वी ली से मैच होगा।
मिक्स्ड डबल्स (क्वार्टर फाइनल)
- सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने मलेशिया की शेवोन जेमी लाई और सून हार्ट गोह को 2-0 से हराया। भारतीय जोड़ी अब 14 अप्रैल को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के मार्क्स एलिस और लॉरेन स्मिथ की जोड़ी से भिड़ेगी।
मेन्स डबल्स (क्वार्टर फाइनल)
- सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग चंद्रशेखर शेट्टी ने मलेशिया के पेंग सून चान और सून गोह की जोड़ी को 2-1 से हराया। अब सेमीफाइनल में 14 अप्रैल को श्रीलंका के सचिन डायस और बुआनेका गोन्नेथिलेका के खिलाफ खेलेंगे।
वुमेन्स डबल्स (क्वार्टर फाइनल)
- एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने श्रीलंका की हसीनी अंबलंगोडगे और मधुशिखा बेरुवेलगे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब 14 अप्रैल को उनका मुकाबला मलेशिया की कुआन मेई चो और विविआन हू से होगा।
स्क्वैश: दीपिका-सौरव की जोड़ी फाइनल में पहुंची
मिक्स्ड डबल्स (सेमीफाइनल)
दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल न्यूजीलैंड की जोली किंग और पॉल कोल को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंचे। अब 14 अप्रैल को फाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की डोना उरुकहार्ट और पिल्ले कैमरून से होगा।
वुमेन्स डबल्स (क्वार्टर फाइनल)
जोशना जिनप्पा और दीपिका पल्लीकल ने कनाडा की निक्की टोड और समांथा कोरनेट को 2-1 से हराया। अब 14 अप्रैल को उनका मुकाबला इंग्लैंड की लॉरा मसारो और सारा जेन पेरी से होगा।
पदक तालिका: टॉप 5 देश
| देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल |
| ऑस्ट्रेलिया | 65 | 49 | 51 | 165 |
| इंग्लैंड | 30 | 34 | 34 | 98 |
| भारत | 17 | 11 | 14 | 42 |
| कनाडा | 13 | 32 | 24 | 69 |
| दक्षिण अफ्रीका | 13 | 10 | 12 | 35 |
* यह तालिका भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम 4:45 बजे तक अपडेट है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.