पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Commonwealth Games Last Day Table Tennis, Badminton, Squash News And Updates

कॉमनवेल्थ गेम्स: साथियान और मनिका ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में जीता ब्रॉन्ज, हमवतन अचंत कमल और मौमा दास को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोल्ड कोस्ट.   कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें और आखिरी दिन भारत ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स और मेन्स सिंगल्स में 1-1 ब्रॉन्ज मेडल जीते। रविवार को साथियान गणशेखरन-मणिका बत्रा की भारतीय जोड़ी का हमवतन अंचत शरत कमल और मौमा दास के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला हुआ। साथियान-मणिका ने अंचत और मौमा की जोड़ी को सीधे सेटों में 3-0 (11-6, 11-2, 11-4) से हराया। वहीं, मेन्स सिंगल्स में अंचत शरत कमल ने इंग्लैंड के सैम्युल वॉकर को 4-1 (11-7, 11-9, 9-11, 11-6, 12-10) से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा स्क्वैश में दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। भारत ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 66 मेडल जीते। मेडल टैली में उसका तीसरा स्थान रहा।

 

 

 

मणिका-साथियान ने मुकाबले में शुरुआत से ही बनाया दबदबा

- ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए इस मुकाबले में मणिका-साथियान ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले गेम में उन्होंने 2-0 से बढ़त हासिल की। यहां शरत और मौमा ने भी अंक लिए और स्कोर 4-6 कर लिया। इसके बाद मणिका-साथियान ने शरत और मौमा की ओर से की गईं गलतियों का का फायदा उठाया और 11-6 से पहला गेम जीत लिया।

- दूसरे गेम में भी शरत और मौमा ने गलतियां करना जारी रखा। वे इस गेम में केवल दो ही अंक हासिल कर सके और 2-11 से हार गए। 
- तीसरे गेम में भी मणिका और साथियान का पलड़ा भारी रहा। दोनों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 8-3 से बढ़त हासिल की। यहां शरत और मौमा की जोड़ी ने एक अंक हासिल कर स्कोर 4-10 किया, लेकिन इसके बाद मणिका-साथियान ने एक अंक लिया और तीसरा गेम 11-4 से अपने नाम करने के साथ ही ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया।

 

टेबल टेनिस: भारत ने आठ मेडल जीते 

खिलाड़ी इवेंट मेडल
भारत मेन्स टीम  गोल्ड 
भारत  वुमेन्स टीम  गोल्ड  
मणिका बत्रा  वुमेन्स सिंगल्स  गोल्ड
अंचत/गणशेखरन मेन्स डबल्स  सिल्वर 
मणिका/ मौमा वुमेन्स डबल्स  सिल्वर 
हरमीत/ सानिल  मेन्स डबल्स  ब्रॉन्ज 
अंचत शरत मेन्स सिंगल्स  ब्रॉन्ज
गणशेखरन/मणिका मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज

स्क्वैश: 22 मिनट में हारी दीपिका-जोशना की जोड़ी, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

- दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी वुमेन्स डबल्स के फाइनल में न्यूजीलैंड की जोली किंग और अमांडा लैंडर्स मर्फी से हार गई।

- मर्फी और जोली ने 22 मिनट तक चले मुकाबले में दीपिका-जोशना को 2-0 (11-9, 11-8) से हराकर गोल्ड जीता। दीपिका-जोशना के हिस्से सिल्वर मेडल आया। 

 

 

पदक तालिका: टॉप 5 देश 

देश  गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
ऑस्ट्रेलिया 80 59 59 198
इंग्लैंड 45 45 46 136
भारत 26

20

20 66
कनाडा 15 40 27 82
न्यूजीलैंड 14 16 15

45

 

खबरें और भी हैं...