पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रमंडल खेल : \'शर्मनाक\' समापन समारोह के लिए आयोजन समिति ने माफी मांगी

राष्ट्रमंडल खेल : \'शर्मनाक\' समापन समारोह के लिए आयोजन समिति ने माफी मांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेल : \'शर्मनाक\' समापन समारोह के लिए आयोजन समिति ने माफी मांगी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समापन समारोह के शुरू होने से पहले ही एथलीट और ध्वजवाहकों ने मार्च करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्हें टेलीविजन पर नहीं देखा जा सका।
कैरारा स्टेडियम में आए दर्शक एथलीटों को मार्च करते हुए देख सकते थे, लेकिन टेलीविजन के जरिए इस समारोह को देख रहे दर्शक इन एथलीटों को नहीं देख पाए।
समारोह के दौरान जब भाषण चल रहा था, तब कई एथलीटों को स्टेडियम से जाते हुए देखा जा रहा था।
इस समापन समारोह का आस्ट्रेलिया के प्रसारणकर्ताओं, चैनल सेवेन ने भी आलोचना की है। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता योहाना ग्रिग्स ने लाइव कवरेज के दौरान कहा कि वह इस फैसले से काफी हैरान हैं।
उन्होंने कहा, \"\"वह इस परंपरा को तोड़ रहे थे, जो बहुत महत्वपूर्ण था और राष्ट्रमंजल खेलों का अहम एहसास था। दुर्भाग्य से समापन समारोह में आयोजन समिति, मेजबान और प्रसारणकर्ता इसे सही से नहीं आयोजित कर पाए।\"\"
राष्ट्रमंडल खेलों के चेयरमैन पीटर बीटी ने सोमवार को कहा कि आयोजकों ने एथलीटों को टेलीविजन प्रसारण में न दिखाते हुए समारोह से पहले दिखाकर गलती की है।
बीटी ने निराशा जताई कि घर से टेलीविजन के जरिए इस समारोह को देख रहे लोग एथलीटों को नहीं देख पाए। लोगों का गुस्सा होना जायज है। भाषण काफी लंबे और बड़े थे।
एथलीट भी समापन समारोह में हुई उनकी अनदेखी से काफी नाराज हैं। आस्ट्रेलिया बास्केटबॉल टीम के सदस्य एंगस ब्रैंडेट ने कहा कि इस अनदेखी से पूरी आस्ट्रेलियाई बास्केटबॉल टीम निराश है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...