पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रमंडल खेल (स्क्वॉश) : दीपिका जोशना के हाथों से फिसला स्वर्ण, रजत से किया संतोष (लीड 1)

राष्ट्रमंडल खेल (स्क्वॉश) : दीपिका-जोशना के हाथों से फिसला स्वर्ण, रजत से किया संतोष (लीड-1)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेल (स्क्वॉश) : दीपिका-जोशना के हाथों से फिसला स्वर्ण, रजत से किया संतोष (लीड-1)

जोशना-दीपिका की जोड़ी को स्वर्ण पदक के मुकाबले में न्यूजीलैंड की जोले किंग और अमांडा लैंडर्स मर्फी की जोड़ी से हार मिली। ऐसे में भारतीय जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
जोले और मर्फी की जोड़ी ने 21 मिनट तक चले मैच में दीपिका-जोशना की जोड़ी को 11-9, 11-8 से मात दी और सोना जीता।
न्यूजीलैंड की जोले और मर्फी की जोड़ी ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाय हुआ था। पहले गेम में 3-3 से बराबरी कर ली थी, लेकिन इसके बाद दीपिका-जोशना पिछड़ गईं और 9-11 से पिछड़ गई।
दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी अपनी लय को फिर से हासिल नहीं कर पाई और ऐसे में इस गेम को भी 11-8 से हार गईं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...