पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : मनिका मौमा ने जीता रजत पदक (लीड 1)

राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : मनिका-मौमा ने जीता रजत पदक (लीड-1)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : मनिका-मौमा ने जीता रजत पदक (लीड-1)

भारतीय जोड़ी को फाइनल में सिंगापुर की यू मेंगयू और फेंग तियानवेई की जोड़ी के हाथों हार झेलनी पड़ी।
सिंगापुर की जोड़ी ने पूरे मैच में आक्रामक खेल के दम पर भारतीय जोड़ी पर दबाव बनाए रखा और सीधे गेमों में 3-0 (11-5, 11-4, 11-5) से जीत दर्ज की।
विजेता टीम की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने 11-5 से पहले गेम को अपने नाम किया।
दूसरे गेम में भी भारतीय खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी की आक्रामकता का जवाब नहीं दे पाए और कई गलतियां कीं। सिंगापुर की जोड़ी ने दूसरे गेम में आसानी से 11-4 से जीत दर्ज की।
हार की कगार पर खड़ी भारतीय जोड़ी से तीसरे गेम में वापसी की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाई। भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे गेम में भी अपनी गलतियां दोहराईं और उन्हें हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
मनिका-मौमा को तीसरे गेम में 5-11 से हार झेलनी पड़ी।
कांस्य पदक के लिए खेले गए एक अन्य मैचे में भारत की सुर्तिथा मुखर्जी और पूजा सहस्रबुद्धे की जोड़ी को महिला युगल वर्ग में हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के कारण भारतीय जोड़ी कांस्य पदक जीतने से चूक गई।
मलेशिया की कारेन ली और यिंग हो की जोड़ी ने पूजा और मुखर्जी की जोड़ी को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।
भारतीय जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी के हाथों 15-13, 7-11, 11-8, 7-11 से मात खानी पड़ी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...