पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग ने भारत की झोली में डाला 17वां स्वर्ण पदक

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग ने भारत की झोली में डाला 17वां स्वर्ण पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग ने भारत की झोली में डाला 17वां स्वर्ण पदक

बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को मात देकर सोना जीता। यह उनके राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक है।
साल 2014 में बजरंग ने ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 61 किलोग्राम वर्ग में स्पर्धा करते हुए रजत जीता था और इस बार वह इन खेलों में अपने पदक के रंग को बदलने में कामयाब रहे।
बजरंग ने रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता चारिग को 10-1 से मात दी। उन्होंने पहले ही दौर में जीत हासिल कर ली।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...