पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग ने बदला पदक का रंग, जीता स्वर्ण (लीड 2)

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग ने बदला पदक का रंग, जीता स्वर्ण (लीड-2)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग ने बदला पदक का रंग, जीता स्वर्ण (लीड-2)

बजरंग का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला स्वर्ण पदक है। उन्होंने पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को मात्र दो मिनट में ही चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
बजरंग ने रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता चारिग को 10-1 से मात दी। उन्होंने पहले ही दौर में जीत हासिल कर ली।
भारतीय पहलवान ने शुरूआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वी चारिग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उन्होंने चारिग को हाथों से जकड़कर पटका और दो अंक लिए। इसी अवस्था में उन्होंने वेल्स के पहलवान को रोल कर दो अंक और लेते हुए 4-0 की बढ़त बना ली।
इसी शैली और तरीके से बजरंग ने चार अंक और लिए। अंत में बजरंग ने चारिग को चित करते हुए 10 अंक हासिल कर सोना जीता। इस बीच चारिग केवल एक अंक ही ले पाए।
बजरंग ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी और न्यूजीलैंड के ब्राहम रिचर्ड्स को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया था।
भारतीय पहलवान ने क्वार्टरफाइनल में भी अपना विजय अभियान जारी रखा और नाइजीरिया के अमास डेनियल को 1-0 से पीटकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
बजरंग ने अंतिम-चार में कनाडा के विनसेंट डी मारीनिस को 8-0 से धोकर स्वर्ण पदक मुकाबले में कदम रखा जहां उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया।
उधर, मौसम खत्री को पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन एरासमस ने मौसम को हरा कर स्वर्ण जीता। पहले राउंड में मार्टिन ने 12 टेक्निकल प्वाइंट हासिल किए जबकि मौसम केवल दो अंक ही अर्जित कर पाए।
मौसम ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया के सोसो टामाराउ को 10-7 से हराया था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...