राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : मासूम खतरी फाइनल में हारे
राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : मासूम खतरी फाइनल में हारे
मासूम को दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन एरासमस ने करारी शिकस्त दी जिसके कारण भारतीय खिलाड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
पहले राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने 12 टेक्निकल प्वाइंट हासिल किए जबकि मासूम केवल दो अंक ही अर्जित कर पाए।
इससे पहले गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में मासूम ने एक कड़े मुकाबले में नाइजीरिया के सोसो टामाराउ को हराया था।
दो राउंड तक चले इस मुकाबले में मासूम ने 10-7 से जीत दर्ज की थी। भारतीय खिलाड़ी ने दोनों राउंड में पांच-पांच अंक अर्जित किए थे जबकि टामाराउ पहले राउंड में 2 और दूसरे राउंड में 5 अंक ही हासिल कर पाए।
--आईएएनएस