राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : क्वार्टरफाइनल में हारे सोमवीर
राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : क्वार्टरफाइनल में हारे सोमवीर
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान सोमवीर यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को पुरुषों की 86 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं।
सोमवीर को पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम ने 10-0 से मात दी।
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पहले राउंड में ही 10-0 की बढ़त ले ली और इसी के साथ रेफरी ने तकनीक तौर पर मोहम्मद को विजेता घोषित किया।
सोमवीर ने भी अपना पहला मुकाबले में किरबाती के टाएबोनटांगारा कूकू को 4-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
--आईएएनएस