पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : विनेश फोगाट ने भी जीता स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : विनेश फोगाट ने भी जीता स्वर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : विनेश फोगाट ने भी जीता स्वर्ण

विनेश ने कनाडा की जेसिका मैक्डोनाल्ड को 13-3 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विनेश ने आते ही जेसिका को कब्जे में लिया और पटखनी देते हुए चार अंक हासिल किए। उन्होंने अगले दांव में भी चार अंक लिए। इस बीच जेसिका ने भी दो तीन अंक लिए लेकिन विनेश ने अपने अंकों के अंतर को बनाए रखा और अंतर को 10 तक पहुंचा दिया।
इस बीच जेसिका के कोच ने चैंलेज किया और विनेश की 10 अंकों की बढ़त को कम कर दिया। हालांकि दूसरे राउंड में विनेश ने अंकों के अंतर को एक बार फिर 10 तक पहुंचा दिया और यहीं रेफरी ने विनेश को तकनीकी तौर पर विजेता घोषित कर दिया।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...