पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फसल के रेट के हिसाब से दिया जाए मुआवजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) राष्ट्रीय युवा सचिव प्रवीन हुड्डा ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान पर भारी चिंता जताते हुए हरियाणा सरकार से मांग की है कि तमाम जिलों व हर गांव, हर फसल, हर खेत के इंच इंच की गिरदावरी करवाकर किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा दे। मुआवजे की राशि उन किसानों को भी मिलनी चाहिए जिन्होंने फसल का बीमा नहीं करवाया है। क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि के कारण देश का पेट भरने वाला किसान खुद दाने-दाने का मोहताज हो गया है। प्रवीन हुड्डा ने बताया कि बिगड़े मौसम की मार, हरियाणा के हर कोने के किसानों के ऊपर पड़ी है। खासकर गेहूं, सरसों, मेथी और चने की फसल बर्बाद हुई है। किसान सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसलिए सरकार को बिना देरी किए किसान को मुआवजा देकर उन्हें राहत देनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...