- Hindi News
- National
- Mohali News Competition For Awareness To Students On No Tobacco Day In School
स्कूल में नो तंबाकू-डे पर स्टूडेंट्स को अवेयरनेस के लिए प्रतियोगिता करवाई
सेक्टर-71 स्थित श्री हेमकुंट पब्लिक स्कूूल में डी एडिक्शन मौके स्कूल परिसर में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें स्टूडेंट को अवेयर करने के लिए पोस्टर मेकिंग व अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। स्कूल के डायरेक्टर डा. जीएस भल्ला ने स्टूडेंट्स को बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति का धीरे-धीरे सब कुछ खत्म हो जाता है। नशा सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देता हैं और परिवार आर्थिक तंगी में पहुंच जाता है। इस दौरान स्कूल प्रिंसीपल इकबाल कौर भल्ला ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से कोसों दूर रहने की सलाह दी और एक अच्छे समाज के निमार्ण में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सब को नशों से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास वाले लोगों को भी इसके लिए अवेयर करना चाहिए।