पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. पीएमसीएच में जेनरिक मेडिकल स्टोर में जेनरिक दवाएं नहीं मिलने पर जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अधीक्षक को फोन कर नाराजगी जताई। वहीं दुकानदारों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि वे जेनरिक दवाएं नहीं लिखते, जिसकी शिकायत उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से की। सांसद अपने कार्यक्रम ‘आपका सेवक, आपके द्वार’ के तहत पीएमसीएच में थे। इस दौरान मरीजों की शिकायत पर उन्होंने दवा दुकानों का जायजा लिया, जहां दुकानदारों द्वारा भारी गड़बड़ी सामने आई। सांसद ने दवा दुकानदारों द्वारा कच्चा चिट्ठा देने पर भी सवाल उठाया और कहा कि बिना बिल के दवा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। सांसद ने पीएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को लेकर विमर्श किया। साथ ही जन अधिकार पार्टी द्वारा कई मरीजों को आर्थिक मदद भी की गई।
- कार्यक्रम के दौरान मरीज के परिजनों ने अस्पताल की कई अनियमितता और अराजकता की शिकायत भी की, जिसे अस्पताल प्रशासन द्वारा जल्द ठीक करने की बात कही गई। बाद में सांसद ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था एकदम बदहाल हो गई है। सरकारी अस्पतालों में न डॉक्टर हैं और न दवा है।
- यादव ने कहा कि डॉक्टर, पैथोलॉजी, जांच घर और एंबुलेंस वाले मिलकर मरीजों को लूट रहे हैं। डॉक्टर जांच घरों से कमीशन वसूल रहे हैं। इस दौरान जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, अवधेश लालू, विशाल कुमार, गौतम आनंद, आज़ाद चांद आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.