पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. यदि आपकी ट्रेन किसी कारण से लेट हो रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे आपके मोबाइल पर ट्रेन लेट होने की सूचना भेजेगा। यात्रियों को बताया जाएगा कि कितने घंटे ट्रेन लेट होगी और कब तक अापके स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन के रिशिड्यूल होने व रद्द होने की जानकारी भी अब रेलवे यात्रियों को देगा। बोर्ड के निर्देश के बाद नेशनल इंक्वायरी सिस्टम के द्वारा रेलवे संबंधित नंबर पर मैसेज भेजेगा। देश के कई रूट पर चलने वाली ट्रेनों की जानकारी भेजने का सिस्टम शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों बाद इसे देशभर में लागू कर दिया जाएगा।
रायपुर मंडल में सुविधा की शुरूआत
- रायपुर मंडल सहित बिलासपुर जोन से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनों में इस सुविधा की शुरुआत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही पूरे देशभर की ट्रेनों की जानकारी से संबंधित मैसेज भेजने की शुरुआत होगी।
- इसके अलावा बोर्ड ने इस नियम को भी लागू कर दिया है कि अब तीन घंटे ट्रेन के लेट होेने पर कैंसिलेशन का पूरा रिफंड यात्रियों को मिलेगा।
- किसी भी ट्रेन के तीन घंटे या इससे अधिक लेट होने की स्थिति में यात्री टिकट कैंसिल करा सकते हैं। कैंसिल टिकट के लिए रेलवे बिना किसी कटौती के अब पूरी रकम यात्रियों को लौटाएगा।
यात्रियों को भेजेंगे कई मैसेज
ट्रेन की देरी पर यात्रियों को केवल एक बार ही नहीं बल्कि प्रत्येक घंटे पर मैसेज आएगा, जबतक की ट्रेन संबंधित प्लेटफॉर्म पर पहुंच नहीं जाती। मैसेज में टिकट का पीएनआर नंबर सहित लेट होने की अवधि के बारे में बताया जाएगा।
- ट्रेन कितने समय तक स्टेशन पहुंचेगी, इस बारे में मैसेज आएगा। पहले मैसेज के बाद भी यदि ट्रेन फिर से लेट होने वाली होगी, तो दूसरा मैसेज भी आएगा। ऐसे में जब तक ट्रेन
पहुंच नहीं जाएगी, अब यात्रियों को अलर्ट करने के लिए रेलवे मैसेज भेजता रहेगा।
सभी तरह के टिकट पर सुविधा
- शुरू में सिर्फ ई-टिकट वालों को ही इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे थे, लेकिन अब इसका विस्तार सभी तरह के टिकट पर किया गया है। अर्थात ई-टिकट के अलावा काउंटर से भी टिकट बुक करने वाले यात्रियों को रेलवे मैसेज भेजकर उसकी के बारे में बताएगा।
- भेजे गए मैसेज में नेशनल इंक्वायरी सिस्टम का लिंक भी दिया जाएगा, ताकि यात्री अपनी तसल्ली के लिए खुद से ट्रेन के स्टेटस की जांच कर सके। 139 पर कॉल करके भी ट्रेन की जानकारी ली जा सकती है।
बुकिंग के समय सही मोबाइल नंबर भरें यात्री
- यात्रियों को अपने टिकट बुकिंग के दौरान सही मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य है। काउंटर टिकट का रिजर्वेशन फॉर्म हो या फिर ऑनलाइन टिकटिंग का, सही मोबाइल नंबर डालने पर ही रेलवे की इस सुविधा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।
- ऐसे में यात्रियों को एजेंट से भी टिकट कराने पर अपना ही मोबाइल नंबर डालने के लिए कहना चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.