बांस प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण का समापन
पिस्का नगड़ी| वन उत्पादकता संस्थान में हरित कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा बांस प्रबंधन विषय आयोजित प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो गया। ललगुटवा स्थित वन उत्पादकता संस्थान में आयोजित यह प्रशिक्षण 10 फरवरी से 14 मार्च तक चला। इस प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन समारोह में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के संबंध में अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्थान के समुह समन्वयक (अनुसंधान) सह पाठ्यक्रम निदेशक डा. योगेश्वर मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को शांतिपूर्ण एवं जिज्ञासापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बधाई दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के एस.एन. वैद्य, डा. एस.एन. मिश्रा, निसार आलम, वी.डी. पंडित, रविशंकर प्रसाद, बसंत कुमार एवम सूरज कुमार की सराहनीय भूमिका रही।