पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा. रेल मंत्री पीयूष गोयल के नाम के लेटर हेड का दुरुपयोग सूरत के एक एजेंट द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने एजेन्ट सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंट को सूरत से तथा दो अन्य को कोटा आरपीएफ ने कोटा से पकड़ा है। कोटा में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को सूरत भेजा गया है। इस मामले में रेल प्रशासन की ओर से भीमगंजमंडी थाने में जीरो नम्बर की एफआईआर एजेन्ट के खिलाफ दर्ज करवाकर उसे पांडेसरा सूरत भेजा गया है। एफआईआर में सूरत के एजेन्ट रश्मिकांत प्रहलाद भाई पटेल पर रेल मंत्री पीयूष गोयल के नाम का फर्जी लैटर हैड तैयार कर उनके हूबहू हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप है। सूरत के टिकट दलाल ने कोटा से फैजाबाद के यात्रियों से प्रत्येक टिकट 600-600 रुपये टिकट राशि के अलावा अधिक लिए थे।
डीआरएम को वाट्सएेप किया था लेटर हैड का फोटो
- सूडा आवास माधवनगर पाडेसरा उदना सूरत निवासी रश्मिकांत प्रहलाद भाई पटेल ने सूरत निवासी 4 यात्रियों का सूरत से कोटा व कोटा से फैजाबाद के दो टिकट बनाए। इसमें से सूरत से कोटा का टिकट तो कंफर्म था, लेकिन कोटा पटना ट्रेन का कोटा से फैजाबाद का तत्काल कोटे में लिया गया ई-टिकट कंफर्म नहीं था। टिकट कंफर्म कराने का वादा कर चुके एजेंट ने यात्रियों के टिकट कन्फर्म करवाने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल का फर्जी लैटर हैड तैयार किया। लैटर हैड पर यात्रियों के नाम, पीएनआर नम्बर लिखे। साथ ही रेलमंत्री के हूबहू हस्ताक्षर किए। लैटर हैड पर रेल मंत्री के नाम के नीचे सांसद किरीट सौमया का भी नाम था, लेकिन उनके साइन नहीं थे। डीआरएप को जब इसका वाट्सएप मिला तो उन्हें शक हो गया और जांच में मामला खुल गया।
कोटा में मिला इमरजेंसी कोटे में चार बर्थ अलाॅट करने का पत्र
- सूरत में हुए घटनाक्रम के कारण रेलवे सुरक्षा बल कोटा, वाणिज्य विभाग के साथ इमरजेंसी कोटा सैल पर विशेष निगाह रख रहा था। इसी दौरान 15 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे रेल मंत्री के नाम पर इमरजेंसी कोटे की कोटा से पटना ट्रेन से कोटा से वाराणसी का चार बर्थ अलॉट करने का अनुशंसा पत्र लिए दो व्यक्ति दीपक भाई व सम्राट निवसी पांडेसर सूरत को पकड़ा।
- उन्होंने आरपीएफ पूछताछ में बताया कि उन्हें सूरत से वाराणसी जाना था। उन्होंने सूरत में रहने वाले रश्मिकांत से सूरत से कोटा का मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन का टिकट बनवाया। साथ ही कोटा से वाराणसी का कोटा से पटना ट्रेन का टिकट बनवाया। रश्मिकांत ने उनसे 1500 रुपये अधिक लिए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.