रंग लगाने को लेकर झगड़ा, पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या
लालड़ू | घोलूमाजरा में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए झगड़े में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मातम में बदली होली वाले दिन ही पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार किया गया। पुलिस ने
मृतक के बेटे के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त
से बाहर बताए जा रहे हैं। लैहली चौकी इंचार्ज एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि 55 वर्षीय गुरनाम सिंह पेशे से किसान था। पड़ोस में महिंदर सिंह समेत परिवार उनके परिवार से रंजिश रखता है।