पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 14 हुए

कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 14 हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 14 हुए

सरकार की ओर से गुरुवार देर शाम जारी बयान में कहा गया कि एकातेर प्रांत के बिकोरो में 11 नए मामलों और एक की इससे संबंधित एक की मौत होने की पुष्टि हुई है, जहां प्रशासन द्वारा आठ मई को इबोला के दोबारा पैर पसारने का ऐलान किया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसमें कहा गया कि नई मौत में महामारी संबंधी संबंध एक अन्य मामले से संबंधित है। वांगटा में गुरुवार को सामने आया एक और मामला संदिग्ध है।
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 10 संदिग्ध मामलों, 21 संभावित मामलों और 14 पुष्टि हुए मामलों के साथ इबोला के कुल मामले बढ़कर अब 45 हो गए हैं।
सीएनएन के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात की पुष्टि की है कि इबोला वायरस रोग के नए मामले की पुष्टि वांगटा में हुई है।
इबोला से निपटने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भेजी गई पहली 4,000 वैक्सीन की खेप बुधवार को राजधानी किन्शासा पहुंची।
संगठन के मुताबिक, आरवीएसवी-जेबोव नाम का वैक्सीन इबोला वायरस के खिलाफ काफी प्रभावी है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...