पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वालाजी ने क्या किया? लोकतंत्र का खून किया, नारे के साथ कांग्रेसी वाला के घर पहुंचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकोट। सुप्रीमकोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद गुरुवारको भाजपा नेता येदियुरप्पा ने कनार्टक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दिया था, इसे लेकर राजकोट कांग्रेस द्वारा विरोध दर्ज किया गया। काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वजुभाई वाला के घर पहुंचकर वहां प्रदर्शन किया। वजुभाई ये आपने क्या किया, लोकतंत्र का खून किया…

 

कांग्रेस कार्यकर्ता काफी संख्या में वजुभाई के घर पोस्टरों के साथ पहुंचे। वे नारे लगा रहे थे ‘वजुभाई,ये आपने क्या किया, लोकतंत्र का खून किया’। कुछ ऐसी ही इबारत उनके पोस्टरों पर भी लिखी थी। कांग्रेस के विरोध को देखते हुए सरकार द्वारा पहले ही वजुभाई के घर पर पुलिसबल की तैनाती कर दी गई थी। जब कांंग्रेसी वहां प्रदर्शन करने पहुंचे, तो पुलिस ने पहले उन्हें रोका, फिर 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

खबरें और भी हैं...