पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. राजस्थान में भाजपा को पटखनी देने के लिए कांग्रेस चुनावी मैदान में 6 माह पहले ही उतरने जा रही है। 22 मई से राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान का श्रीगणेश करने के बाद एक जून से प्रदेश भर में कांग्रेस आईटी सेल की टीम उतारने की तैयारी है, जिसमें 400 से अधिक युवा सीधे तौर पर मोर्चा संभालेंगे। वे जनता के बीच में कांग्रेस की पैठ को मजबूत करेंगे। आईटी सेल की टीम विधानसभावार रणनीति तैयार करेगी। किस विधानसभा में क्या जरूरत है, वहां के लोगों के मूड को कांग्रेस के पक्ष में किस आधार पर मोड़ा जा सकता है। पहली बार कांग्रेस की ओर से प्रदेश के चुनाव सोशल मीडिया के जरिए लड़ने के लिए बड़े पैमाने पर वालंटियर का चयन किया है।
- कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि आईटी सेल के जरिए सोशल मीडिया पर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया जाएगा। आईटी सेल को स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई संदेश न डाले, जिससे आम आदमी में नफरत पैदा होती हो।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.