पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी में कांग्रेसी नेता ने की हवाई फायरिंग, Congress Leader Firing In Marriage Palace

शादी में मना करने पर भी कांग्रेसी नेता ने की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला. सोशल मीडिया पर एक कांग्रेसी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस नेता शादी समारोह के दौरान हवाई फायर करता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत सिंह लाली बताया जा रहा है। मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का है। गुरप्रीत, सरहिंद के वार्ड नंबर-10 से पार्षद है। जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत फरवरी में हुए उपचनाव जीतकर पार्षद बने थे। इसके अलावा वे जिला कांग्रेस कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी हैं। एक ने रोकने की भी कोशिश की, पर नहीं माने नेताजी...

 

- रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेसी नेता लाली विधायक कुलजीत सिंह नागरा का करीबी माना जाता है।
- वीडियो में हवाई फायर करने के दौरान कुछ लोग उसे रोकते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
- ये हाल तब है, जब पंजाब सरकार ने मैरिज पैलेस में समारोह के दौरान हथियार ले जाने पर पाबंदी लगा रखी है।
- इसके अलावा गानों में हथियारों की नुमाइश को लेकर भी पंजाब सरकार गंभीर है।

खबरें और भी हैं...