पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/नरसिंहपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कमलनाथ का हेलीकॉप्टर भटकते हुए नरसिंहपुर जिले के कोदसा गांव में एक खेत में उतर गया। कमलनाथ हेलीकॉप्टर पर सवार होकर छिंदवाड़ा से झोतेश्वर के लिए निकले थे। झोतेश्वर की तलाश करते पायलट ने हेलीकॉप्टर खेत पर उतार दिया। हालांकि 10 मिनट बाद वहां से हेलीकॉप्टर रवाना हो गया। इसे सुरक्षा में चूक के रूप में देखा जा रहा है।
-वह झोतेश्वर आश्रम जहां उन्होंने परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया। राजनीतिक हलकों में यह मुलाकात खास मानी जा रही है, 3 दिन पहले ही कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के समापन मौके पर उनसे मुलाकात की थी।
-बताया जा रहा है कि सांसद कमलनाथ शुक्रवार सुबह निजी हेलीकॉप्टर में बैठकर छिंदवाड़ा से गोटेगांव के झोतेश्वर आश्रम के लिए रवाना हुए थे। उन्हें झोतेश्वर आश्रम में उतरना था, लेकिन नरसिंहपुर पहुंचते हुए ही रास्ते में उनका हेलीकॉप्टर भटक गया। हेलीकॉप्टर के पायलट गोटेगांव के झोतेश्वर आश्रम की तलाशते ही रह गए। उनका हेलीकॉप्टर करेली के कोदसा गांव के ऊपर मंडराता रहा। पायलट को रास्ता सूझ ही नहीं रहा था। ऐसे में खेत में ही हेलीकॉप्टर उतारना पड़ा।
पायलट ने ग्रामीणों से पूछा रास्ता
-खेत में हेलीकॉप्टर उतारने के बाद पायलट ने ग्रामीणों से रास्ता पूछा। कमलनाथ का हेलीकॉप्टर खेत से पांच मिनट बाद वहां से रवाना हो गया। इधर, गोटेगांव के झोतेश्वर आश्रम में कलमनाथ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करीब आधा घंटे में कमलनाथ झोतेश्वर आश्रम पहुंच गए। जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कमलनाथ ने परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया।
इससे पहले भी हो चुकी सुरक्षा में चूक
बता दें कि इससे पहले सांसद नाथ पर एक सुरक्षाकर्मी द्वारा बंदूक तानने का मामला सामने आया था। सांसद कमलनाथ की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने मिला।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.