पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में अब गांव की सरकार के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी कांग्रेस कर रही है। संविधान में 73वें व 74वें संशाेधन की 25 वर्षगांठ पर कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज सम्मेलन करने जा रही है। इसका उद्घाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।
- प्रदेश में सरकार ने पंचायतों के अधिकार छीन लिए हैं। जबकि कांग्रेस के शासनकार में पंचायतों की ताकत को बढ़ावा दिया गया था। जिससे ग्रामीण स्तर पर होने वाले विकास का फैसला वहीं के लोग कर सकें। ऐसे में कांग्रेस का मानना है कि सरकार की ओर से पंचायतों के अधिकारों को खत्म करना लोकतंत्र में सही नहीं है।
- रायपुर में हाेने वाले कांग्रेस के इस पंचायत सम्मेलन में 6 राज्यों के पंचायत प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। 17 मई को इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। अपना भाषण देने के बाद वे कोटमी में आयोजित आदिवासी सम्मेलन के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान पंचायत के प्रतिनिधियों से मंच पर मौजूद अन्य राष्ट्रीय नेता बातचीत भी करेंगे।
- कार्यक्रम के संयोजक नीलम चंद्राकर ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज सम्मेलन संविधान के 73 वे -74 वे संशोधन की 25 वी वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है। इसमें पंचायत को मिली शक्तियों और उसके अधिकारों पर चर्चा की जाएगी।
इन राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
- कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र के पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे।
ये नेता रहेंगे मौजूद
- कार्यक्रम में राहुल गांधी के अलावा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, मीनाक्षी नटराजन, हर्षवर्धन के अलावा सभी 6 राज्यों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट : कौशल स्वर्णबेर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.