पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

24 को आयेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को रायपुर दौरे पर आयेंगे।  गांधी के दौरे को लेकर 15 अप्रैल को कांग्रेस भवन बैठक बुलाई गई है। राहुल गांधी उत्तर छत्तीसगढ़ के सीतापुर में आम सभा के साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।

 

 

-रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार सुबह 11 बजे ह होने वाली बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

- इस दौरान राहुल गांधी के दौरे को लेकर रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा होगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगे।

 

पीसीसी चीफ ने दिया था छत्तीसगढ़ आने का न्योता 

 

- पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। इसके साथ ही तय हो गया कि राहुल गांधी अप्रैल के अंतिम हफ्ते में छत्तीसगढ़ आएंगे। 

- इस दौरान प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव अरूण उरांव और चंदन यादव और भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...