पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैलगाड़ी पर चढ़ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, लगे मोदी सरकार हाय..हाय के नारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. किसानों की जमीन के अधिग्रहण और पर्याप्त मुआवजा न देने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब तीन बजे सदाकत आश्रम से जुलूस की शक्ल में कांग्रेसी कार्यकर्ता निकले। दो बैलगाड़ी पर दर्जनों कार्यकर्ता सवार थे। वे 'मोदी सरकार हाय...हाय' और 'यह सरकार निकम्मी है' के नारे लगा रहे थे। 

 

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए राजभवन जा रहे थे, लेकिन हड़ताली मोड़ पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक धक्का-मुक्की हुई फिर प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और केंद्र और राज्य की सरकार को किसान विरोधी बताकर नारे लगाने लगे। विरोध प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा।

 

इसके बाद कांग्रेस के नेताओं का 19 सदस्यीय दल राज्यपाल से मिलने पहुंचा और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दल में कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी, किशनगंज से सांसद मो. असरारुल हक, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, आनंद शंकर और अन्य नेता थे। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सभी विधायक और प्रमुख नेता मौजूद थे। 

 

क्या है मांग?
गेल इंडिया लिमिटेड बिहार में पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है। औरंगाबाद, गया, सासाराम और रोहतास में इसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई, लेकिन उन्हें पुराने रेट से मुआवजा दिया जा रहा है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। इन किसानों के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर उतरी। कांग्रेस की मांग है कि किसानों को उनकी जमीन के बदले उपयुक्त मुआवजा दिया जाए।

 

फोटो- शबीना

खबरें और भी हैं...