पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Congress39s Discord Came To Light Mlas39 Opinion In The Party Is Not Important Bjp

सामने आया कांग्रेस का अंतर्कलह, पार्टी में विधायकों की राय का महत्व नहीं : भाजपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायकों द्वारा फुरकान अंसारी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की चिट्ठी के सार्वजनिक होने पर भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस का अंतर्कलह सामने आ गया है। इस पार्टी में विधायकों या कार्यकर्ताओं की राय का कोई महत्व नहीं है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने फुरकान अंसारी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की थी, बावजूद इसके उन्हें टिकट नहीं मिला। मध्यप्रदेश में भी यही हाल था, जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे अग्रणी नेता को कांग्रेस ने दरकिनार कर रखा था। कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार की हुकूमत चलती है। इस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है।

खबरें और भी हैं...