पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Congress39s Shahzada Anwar Upa39s Second Candidate In Rajya Sabha Election

कांग्रेस के शहजादा अनवर राज्यसभा चुनाव में यूपीए के दूसरे प्रत्याशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता अाैर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दाे बार चुनाव लड़ चुके शहजादा अनवर राज्यसभा चुनाव में यूपीए के दूसरे प्रत्याशी बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अारपीएन सिंह ने शहजादा अनवर काे उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की। शहजादा वर्ष 2000 में राजद से चुनाव लड़े थे। फिर झामुमो में गए। इसके बाद 2009 और 2014 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। शहजादा अनवर पिछले विधानसभा चुनाव में रामगढ़ विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे। कांग्रेस ने लाेकसभा चुनाव के दाैरान गाेड्डा की सीट झाविमाे के खाते में दिए जाने के बाद कहा था कि राज्यसभा चुनाव की घाेषणा हाेने पर अल्पसंख्यक काे पार्टी की अाेर से उम्मीदवार बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...