पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाए जाने को लेकर सियासी घमासान के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा भाजपा के सरकार बनाए जाने के विरोध में पैदल मार्च निकाला। रोशनपूरा से राजभवन तक करके पैदल मार्च के बाद राजभवन की सुरक्षा को धता बताते हुए कांग्रेसी अंदर घुस गए। पुलिस ने उन्हें हल्का बल प्रयोग करके भगाया। बाद में सभी कांग्रेसी राजभवन के बाहर धरना पर बैठ गए।
-पैदल मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में निकाल गया। हालांकि, राजभवन से पहले ही पुलिस द्वारा कांग्रेसियों को रोक दिया गया और बल्कि हल्का बल भी प्रयोग किया गया, जिससे थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई। इसके बावजूद कई कांग्रेसी बैरिकेट्स लांगने में कामयाब हो गए और राजभवन के गेट तक जा पहुंचे। बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया पहुंचे
-अब कांग्रेसी राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। इस धरने में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी पहुंचे चुके हैं। राजभवन के बाहर कांग्रेस का धरना जारी है और वे लगातार मोदी सरकार और राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।
भाजपा ने की प्रजातंत्र की हत्या
-बता दे कि कांग्रेसी यहां राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इस मौके पर सुरेश पचौरी ने पीएम मोदी पर हमला बोला हुए कहा कि कर्नाटक में सरकार बनाकर भाजपा ने प्रजातंत्र की हत्या और संविधान की धज्जियां उड़ाई गई हैं।
राज्यपाल ने उड़ाया संविधान माखौल
-सालों से सरकार बनाने की परंपरा को मोदी सरकार और कर्नाटक के राज्यपाल ने दरकिनार किया है। कांग्रेस और बाकी दलों के पास बहुमत होने के बावजूद उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नही किया गया है और भाजपा को आमंत्रित किया। ये निश्चित ही संविधान की अवहेलना है। साथ ही पचौरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल पर भी संविधान के विपरीत काम करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस बता रही प्रजातंत्र की हत्या
कर्नाटक की सत्ता के सिंहासन पर अब बीजेपी काबिज हो गई है। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने येद्दियुरप्पा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लिंगायत समुदाय से खास नाता रखने वाले 75 साल के येद्दियुरप्पा तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि, अभी बहुमत साबित करना एक बड़ी चुनौती है। कांग्रेस औऱ जेडीएस के गठबंधन के पास (116) सीटें होने के बाद भी राज्यपाल ने सरकार बनाने का पहला न्यौता बीजेपी को दिया है, जिसको लेकर देशभऱ में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस इसे प्रजातंत्र की हत्या बता रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.