पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Congressmen Are Angry With The High Command 17 Out Of 18 Legislators Recommended Giving Tickets For Furkan

हाईकमान से कांग्रेसी इसलिए नाराज...18 में से 17 विधायकाें ने फुरकान काे टिकट देने की अनुशंसा की थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के 18 में से 17 विधायकाें ने राज्यसभा चुनाव में पूर्व सांसद व अल्पसंख्यक नेता फुरकान अंसारी काे टिकट देने की अनुशंसा की थी। इस संबंध में विधायक विक्सल काेंगाड़ी ने पार्टी अध्यक्ष साेनिया गांधी अाैर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी काे चार मार्च काे पत्र लिखा था। इस पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता अालमगीर अालम, बंधु तिर्की व प्रदीप यादव सहित सभी विधायकाें के हस्ताक्षर हैं। सिर्फ दीपिका पांडेय का हस्ताक्षर नहीं है, क्याेंकि वह विदेश में हैं। इसके बावजूद केंद्रीय नेतृत्व ने शहजादा अनवर काे प्रत्याशी घाेषित कर दिया। शेष पेज 10 पर

4 सवालाें से समझिए... क्या झारखंड में भी मचेगी उठापटक?


1. राज्यसभा चुनाव काे लेकर कांग्रेस में
बवाल से काेई नया खेल हाेगा?

सरकार गिराने या दलबदल की संभावना कम है। लंबे समय के बाद कांग्रेस सरकार में अाई है। काेई इसे खाेना नहीं चाहता। काेई सामने अाकर विराेध नहीं करेगा। कांग्रेस या सरकार, किसी की सेहत पर असर की संभावना नहीं है।

2. क्या झारखंड में भी मध्यप्रदेश जैसे राजनीतिक हालात बन सकते हैं?

इसकी अाशंका नहीं है। सरकार में झामुमाे के 29, कांग्रेस के 18, राजद के एक विधायक सहित कुल 51 विधायकाें का समर्थन है। बहुमत का अांकड़ा 41 है। भाजपा के पास 26 व अाजसू के दाे विधायक हैं। भाजपा काे सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के कम से कम 12 विधायक अाैर एक अन्य के समर्थन की जरूरत हाेगी। इतने विधायकाें का टूटना मुश्किल है।

3. कांग्रेस का अंदरूनी विवाद किस
मुकाम तक पहुंच सकता है?

कांग्रेस में अंदरूनी कलह है। विधायक इरफान अंसारी ने ताे प्रदेश प्रभारी काे ही चुनाैती दे डाली है। उन्हें कई असंतुष्ट विधायकाें का समर्थन है। लेकिन वे खुलकर सामने अाएंगे, इसकी उम्मीद कम है। पर राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वाेटिंग से इनकार नहीं किया जा सकता।

4. झारखंड में सियासत काेई नया माेड़ लेगी?

मध्यप्रदेश की घटना के बाद झामुमाे व कांग्रेस अपने विधायकाें अाैर भाजपा की गतिविधियाें पर नजर रखे है। इसलिए कुछ विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

सोनिया-राहुल को भेजा पत्र

खबरें और भी हैं...